चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
PM Modi’ के 12 साल पूरे, छत्तीसगढ़ में प्रगति पर CM Sai’ का बड़ा बयान बोले – विकास को मिली नई दिशा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पंकज यादव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। मामले की जांच की जा रही है।

