पार्षद निधि से विभिन्न स्थानों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट
जल्द ही वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी
जरही.नगर पंचायत जरही में दीपावली पर्व को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत वार्ड क्रमांक 11 में वरिष्ठ पार्षद के द्वारा स्वयं खड़े होकर विशेष साफ-सफाई कराई गई, जिससे पूरा वार्ड स्वच्छ और सुंदर नजर आने लगा। वहीं, वार्ड में रोशनी की बेहतर व्यवस्था करने के उद्देश्य से पार्षद निधि से विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई हैं। स्ट्रीट लाइट लगने से वार्ड की गलियां रोशनी से जगमगा उठी हैं, जिससे वार्डवासियों को भी काफी राहत मिली है।
वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आने वाले समय में वार्ड क्रमांक 11 में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जल्द ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।


