Author: Admin
यशवंत गंजीर धमतरी। कहते हैं इतिहास वही याद रखते हैं जिनके पास फुर्सत होती है, या फिर जिनका चुनावी फायदा जुड़ा होता है। शायद यही वजह है कि 6 जुलाई 1998 के उस ऐतिहासिक पसीने और खून को, जिससे धमतरी जिला बना था, इस बार ‘चुप्पी के मखमली गद्दे’ पर सुला दिया गया। रायपुर से अलग होकर अपनी पहचान बनाने के लिए कभी धमतरी की सड़कों पर 33 दिनों तक भूख हड़ताल चली थी। पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और आम जनता ने मिलकर वो आंदोलन लड़ा था कि सरकार को झुकना पड़ा। जब जिला बना, तो दिवाली से पहले दिवाली मन गई…
Raipur factory blast रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेंद्री की 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में मंगलवार शाम हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि मृतकों के शरीर के अंग करीब 200 मीटर दूर तक बिखर गए। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों में अरुण पांडे (17), लाल सिंह (निवासी डिंडौरी, मध्य प्रदेश) और कमल सिंह (25) शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय अरुण पांडे ऑक्सीजन सिलेंडर बदल रहा था। विस्फोट में लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज होने वाली साय कैबिनेट की बैठक को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुधवार शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में नकटी गांव से जुड़े मामले को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है,…
यशवंत गंजीर, धमतरी। जिला साहू समाज धमतरी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष जागृति साहू ने समाज प्रमुख विपिन साहू, जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव हरिशंकर साहू, विजय साहू तथा वरिष्ठ संरक्षकों की उपस्थिति में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। कार्यकारिणी में भुवनेश्वरी साहू को सहसंयोजिका, कुलेश्वरी साहू एवं कामनी साहू को उपाध्यक्ष, अनिता गजपाल को कोषाध्यक्ष, राधा साहू एवं वत्सला साहू को संगठन सचिव, हेमलता साहू को संरक्षक, चांदनी साहू को महामंत्री, साधना साहू को सामाजिक अंकेक्षक, सविता गंजीर को सलाहकार,…
CGMSC रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अंतरिम राहत मिली है। शीर्ष अदालत के इस फैसले से निगम से जुड़ी चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच फिलहाल राहत का रास्ता साफ हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद CGMSC को अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सुविधा मिलेगी। CGMSC प्रदेश में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य स्वास्थ्य सामग्री की खरीद एवं आपूर्ति करने वाली प्रमुख संस्था है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को स्वास्थ्य व्यवस्था के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।…
यशवंत गंजीर, धमतरी। कुरूद विकासखंड के हजारों ग्रामीण परिवारों को जल्द ही वर्षों पुरानी पेयजल समस्या से राहत मिलने वाली है। भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत लगभग 130.40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सिर्री मल्टी विलेज स्कीम (एमवीएस) पूरी होने के बाद 84 गांवों के 29,793 परिवारों तक घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जाएगा। यह परियोजना न केवल पेयजल संकट दूर करेगी, बल्कि भूजल संरक्षण और ग्रामीण जीवन स्तर सुधारने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। जल संकट का होगा स्थायी समाधान कुरूद क्षेत्र के कई गांव हर…
IAS Transfer रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के तहत पांच जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) का तबादला किया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार रेमिजियुस एक्का (IAS 2011) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ SUDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। इन अधिकारियों…
CG Weather update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच अब मौसम का रुख बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के बाद अब बुधवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश पर ब्रेक लग सकता है और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक प्रभाव मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में देखने…
Draupadi Koop : नई दिल्ली, भारत में महाभारत काल से जुड़े अनेक पौराणिक स्थल आज भी लोगों की आस्था और इतिहास का केंद्र बने हुए हैं। इनमें हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित द्रौपदी कूप का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत युद्ध समाप्त होने के बाद द्रौपदी ने इसी स्थान पर अपने रक्त से सने बाल धोकर अपनी प्रतिज्ञा पूरी की थी। यही कारण है कि यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। क्या है द्रौपदी कूप का धार्मिक महत्व? कुरुक्षेत्र वह भूमि है जहां महाभारत का ऐतिहासिक युद्ध लड़ा…
Iran-US Conflict : नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई करते हुए उसके कई रणनीतिक ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिकी सैन्य बल यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि ईरान के सैन्य ढांचे को निशाना बनाते हुए व्यापक ऑपरेशन चलाया गया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस कार्रवाई में ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर हमले किए गए हैं। अमेरिका का कहना है कि यह सैन्य कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में ईरान द्वारा कथित तौर पर कमर्शियल…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
