यशवंत गंजीर, धमतरी। जिला साहू समाज धमतरी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष जागृति साहू ने समाज प्रमुख विपिन साहू, जिला अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव हरिशंकर साहू, विजय साहू तथा वरिष्ठ संरक्षकों की उपस्थिति में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
कार्यकारिणी में भुवनेश्वरी साहू को सहसंयोजिका, कुलेश्वरी साहू एवं कामनी साहू को उपाध्यक्ष, अनिता गजपाल को कोषाध्यक्ष, राधा साहू एवं वत्सला साहू को संगठन सचिव, हेमलता साहू को संरक्षक, चांदनी साहू को महामंत्री, साधना साहू को सामाजिक अंकेक्षक, सविता गंजीर को सलाहकार, रश्मि साहू को संगठन प्रतिनिधि, जागेश्वरी साहू को संयुक्त सचिव, पिंगला साहू को प्रचार-प्रसार प्रमुख, आशा साहू को योजना प्रमुख तथा कविता साहू एवं पूजा साहू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा विभिन्न ग्रामों और नगरों से रेणुका किरण साहू, त्रिवेणी, खिलेश्वरी, डामिन, मालती, सविता, विमला, गीतेश्वरी, हेमा, संगीता और कला बाई साहू सहित 100 से अधिक महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष जागृति साहू ने कहा कि नई टीम महिलाओं को संगठित करने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता को गांव-गांव तथा नगर-नगर तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

