Author: Admin
CG Coal Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित कोयला घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि एजेंसी उनसे कोयला घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। कोयला घोटाले से संबंधित एफआईआर में पहले से ही रामगोपाल अग्रवाल और उनके बेटे वैभव अग्रवाल का नाम शामिल बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद मामले में एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। फरार चल…
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब लोग घर बैठे ही आरडीए की संपत्तियों की जानकारी देख सकेंगे और ऑनलाइन आवेदन कर बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य संपत्ति खरीद प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकेगी। 121 संपत्तियों की…
Mahtari Vandan Yojana’ खैरागढ़। छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खैरागढ़ जिले में एक पुरुष के खाते में करीब एक साल तक योजना की राशि पहुंचती रही। बताया जा रहा है कि आवेदन फॉर्म भरते समय व्यक्ति ने गलती से नहीं बल्कि अपने ही नाम को हितग्राही और पति दोनों के स्थान पर दर्ज कर दिया था। इसके बावजूद आवेदन स्वीकृत हो गया और उसे लगातार योजना का लाभ मिलता रहा। मामला सामने आने के बाद अब योजना की पात्रता जांच और आवेदन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आवेदन में…
E-Challan Fraud Alert : जगदलपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ट्रैफिक चालान भरने से जुड़ा कोई मैसेज या लिंक आया है, तो सावधान हो जाइए। साइबर ठग अब फर्जी ई-चालान (E-Challan) के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। बस्तर जिले में ऐसे मामलों की जानकारी सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील की है। ठगों द्वारा लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बताया जा रहा है कि उनके वाहन का चालान लंबित है। इसके बाद चालान जमा करने के…
Mumbai Airport Accident : देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान एक ही रनवे पर आमने-सामने आ गए। हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की सतर्कता और एयर इंडिया के पायलट की त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटना टल गई। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान सिलिगुड़ी से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग…
Baruipur Rape Murder Case : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए घटनास्थल ले जाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों से हथियार छीनकर गोली चलाने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारुईपुर पुलिस का कहना…
ENG vs IND : नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम महज 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ ही भारतीय टीम के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हो गए, जिन्हें कोई भी टीम याद नहीं रखना चाहेगी। मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम के शीर्ष क्रम से लेकर मध्यक्रम तक कोई भी…
Mahadev Betting App Case रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान में हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने के आरोप में रॉयल ओमान पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई भारतीय एजेंसियों की ओर से जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि सौरभ चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था। जांच एजेंसियों के अनुसार, ओमान में हिरासत में लिए जाने के बाद भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण…
Kantara 3 : नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा को दुनियाभर में नई पहचान दिलाने वाली फिल्म कांतारा (Kantara) की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। फिल्म के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि कांतारा की दुनिया को आगे भी दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। कांतारा फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। खासतौर पर पहली फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी, लोक संस्कृति, शानदार अभिनय और दमदार निर्देशन से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। ‘कांतारा’ की कहानी को आगे…
Railway Ministry : नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेलवे मंत्रालय ने 4098 नए पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद रेलवे में विभिन्न श्रेणियों के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे की इस भर्ती से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है। रेलवे देश के सबसे बड़े सरकारी नियोक्ताओं में से एक है और हर साल लाखों अभ्यर्थी रेलवे भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं। नई भर्तियों की मंजूरी के बाद…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
