कटनी जिले रीठी थाना क्षेत्र के रीठी बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां बाइक सवार दो युवक मवेशी से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि घायल युवक भरवारा की ओर जा रहे थे, तभी अचानक रास्ते में मवेशी आ जाने से यह हादसा हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रीठी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन से अपील की जा रही है कि सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या पर जल्द ध्यान दिया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

