कटनी जिले के रीठी तहसील से एक हैरान कर देने वाली और सोचने पर मजबूर कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।
घने जंगलों के बीच बसे ग्राम पंचायत नेगवा के खुसरा गांव में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। यहां न तो हैंडपंप की व्यवस्था है और न ही नल-जल योजना का कोई लाभ।
गांव के लोग आज भी पत्थरों की चट्टानों से निकलने वाले पानी पर निर्भर हैं। यही पानी उनकी प्यास बुझाता है और यही उनके जीवन का एकमात्र सहारा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पानी भगवान शंकर की कृपा से चट्टानों से निरंतर निकलता रहता है, और वर्षों से यही व्यवस्था उनके जीवन को चलाए हुए है।
हालांकि, यह स्थिति प्रशासनिक दावों पर भी सवाल खड़े करती है, जहां एक ओर विकास की बातें होती हैं, वहीं दूसरी ओर ऐसे गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।


