कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया चौकी के चरगवा गांव में बुधवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय युवक रात करीब 9 बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों ने पीड़ित युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी।
मारपीट में युवक को चोटें आईं, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से बचकर निकला। जिसके बाद पीड़ित युवक ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सलैया चौकी पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलैया चौकी पुलिस पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

