संत शिरोमणि ब्रह्मानंद दास जी महराज के सानिध्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
कटनी जिले के स्लीमनाबाद में विगत दिवस सोमवार को भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर विशाल बाइक रैली निकाली गई बाइक रैली क्षेत्रीय संत बाल ब्रम्हचारी संत शिरोमणि ब्रह्मानंद दास जी महराज के सानिध्य में आयोजित हुई इस बाइक रैली का एक मात्र उद्देश्य सनातनियों को जगाना था बाइक रैली में सैकड़ों क्षेत्रीय जनमानस ने अपनी सहभागिता दिखाई जय श्री राम जय श्री परशुराम के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हुआ यह बाइक रैली आस्था मैरिज गार्डन से प्रारंभ हुई मुख्य मार्ग से होते हुए बहोरीबंद मोड़ से बाजार होते हुए पूरे नगर में भ्रमण कर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड में विराम हुई आयोजक समिति ने बताया कि समय समय पर सनातन को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम स्पीमाबाद में आयोजित किए जाते है ताकि क्षेत्र को सनातन एकता का प्रतिबिंब दिखाई दे लोगो ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया उसके लिए आयोजक समिति द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया बाइक रैली में इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय सनातनी जनमानस मौजूद रहे


