जरही. 25000 की रिश्वत लेते हुए ग्राम पंचायत दूरती के पटवारी को गिरफ्तार किया गया है मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रूप सिंह ग्राम मरहट्टा जिला सूरजपुर द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एवं उनके बहन के नाम पर सेंधो पारा तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर में जमीन है, जो महामाया कोयला खदान भटगांव एसईसीएल क्षेत्र के द्वारा अधिग्रहित किया गया है उस भूमि के नामांतरण एवं नौकरी के लिए पटवारी प्रतिवेदन बनाने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी द्वारा 25000 रिश्वत की मांग की जा रही है। रूप सिंह रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने एंटी करप्शन ब्यूरो का सहारा लिया रूप सिंह ने अंबिकापुर जाकर एंटी करप्शन ब्यूरो शिकायत दर्ज कराई शिकायत सही पाए जाने पर एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा पटवारी को पकड़ने का जाल बिछाया गया और पैसे देकर रूप सिंह को पटवारी के पास भेजा गया इसके बाद आज पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर अंबिकापुर के एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय ले जाया गया है जहां विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है