कुछ ही दिनों में सीसी रोड का बुरा हाल, जगह-जगह से टूटने लगी सड़क
जरही। नगर पंचायत जरही में हाल ही में बनाई गई सीसी रोड कुछ ही दिनों में जगह-जगह से टूटने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। जगह जगह से टूट रही सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जरही में कई सीसी रोड की स्वीकृति अधोसंरचना मद से हुई इस दौरान सड़क निर्माण के लिए स्थान के चयन से लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता तक कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सड़क निर्माण में निर्धारित मापदंडों का पालन हुआ या नहीं।वहीं, इस मामले को लेकर नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकि स्थान चयन से लेकर सड़क किसको बनाना है,,कैसे बनाना है इन सबका निर्धारण नपं अध्यक्ष महोदय के द्वारा किया गया है स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क टूटने लगी है, तो निर्माण की गुणवत्ता और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए
स्थानीय लोगों का सवाल—आखिर इतनी जल्दी क्यों टूटी सड़क?
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता के पैसे से बनने वाली सड़क यदि कुछ ही दिनों में टूटने लगे तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष जरही से सवाल किया है कि सड़क निर्माण में कौन-सा मटेरियल इस्तेमाल हुआ, निर्माण की गुणवत्ता की जांच किसने की और काम की निगरानी किस स्तर पर हुई?
लोगों ने मांग की है कि सड़क की तकनीकी जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाए और खराब सड़क को संबंधित ठेकेदार से दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनवाया जाए सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में व्यक्ति द्वारा उंगली से सड़क को उखाड़ कर दिखाया जा रहा है जिससे यह स्पष्ट होता है कि सड़क का निर्माण किस स्तर का किया गया है।

