कुरूद। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार में स्काउट-गाइड की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय पांच दिवसीय स्पेशल कोर्स में धमतरी जिले के 9 स्काउटर-गाइडर ने सहभागिता की।
राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी, अभनपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में प्राथमिक फर्स्ट एड, ट्रेनिंग काउंसलर, बैज इंस्ट्रक्टर्स, परीक्षक एवं योग इंस्ट्रक्टर्स जैसे विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन और राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के निर्देशन में किया गया।
धमतरी जिले से स्काउटर दुर्गेश द्विवेदी, अमित कंवर, टिकेश्वर यादव, चोवालाल धीवर तथा गाइडर डीओसी हीना भेंसले, डोलेश्वरी साहू, दीपमाला साहू, योगिता कंवर और राधिका नेताम ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर में राज्य के 73 स्काउटर-गाइडर्स को ध्वज शिष्टाचार, टोली विधि, टेंट निर्माण, पायनियरिंग प्रोजेक्ट, गैजेट्स निर्माण, ड्यूटी चेंज, रोटा चार्ट, शिविर ज्वाल कार्यक्रम, टर्न आउट सहित स्काउटिंग की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
विश्व योग दिवस के अवसर पर योग प्रोटोकॉल, सूर्य नमस्कार, आसन एवं प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्राकृतिक चिकित्सा की विभिन्न विधियों की जानकारी भी दी।
शिविर में राष्ट्रीय मुख्यालय आयुक्त जी. स्वामी एवं जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारियों ने पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
डीओसी हीना भेंसले ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्काउटर-गाइडर्स के कौशल को निखारना और वयस्क विकासात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
धमतरी जिला संघ के पदाधिकारियों एवं स्काउट-गाइड से जुड़े अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी।
