कटनी। लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया में पदस्थ पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पटवारी ने सीमांकन करने के नाम पर शिव कुमार जायसवाल कौड़िया निवासी से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी पटवारी से पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की राशि, शिकायतकर्ता एवं मामले के अन्य तथ्यों की आधिकारिक जानकारी लोकायुक्त द्वारा शीघ्र जारी की जाएगी
कटनी के स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कौड़िया का पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त टीम ने दबोचा
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

