कटनी जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब विक्रय, संग्रहण और परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रीठी प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत इमलाज में दबिश देकर अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई की।
पुलिस दबिश के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 30 पाव सफेद प्लेन शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3000 रुपये बताई गई है। वहीं गांव के एक अन्य स्थान पर पुलिस ने 70 पाव अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 7000 रुपये आंकी गई।
इस प्रकार पुलिस ने कुल 100 पाव अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान सहायक उपनिरीक्षक सुशील प्रजापति, प्रधान आरक्षक शमशेर सिंह एवं प्रधान आरक्षक अजय मेहरा उपस्थित रहे।

