कटनी। बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने निवास पर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा नेता यश पाठक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में जीत पर जश्न मनाया ,उन्होंने ढोल नगाड़े की थाप के बीच कार्यकर्ताओं एवं आमजन को मिठाई लड्डू खिलाते व बांटकर खुशी जताई और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर मीडिया के बंधुओं से चर्चा करते हुए विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक, अभूतपूर्व एवं प्रचंड जनादेश के लिए देवतुल्य जनता-जनार्दन, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं तीनों प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं
यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। जनता ने तुष्टिकरण एवं नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विकसित भारत के संकल्प पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।
माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व, सशक्त संगठनात्मक क्षमता एवं अथक परिश्रम का प्रतिफल है।
अरब की खाड़ी से लेकर बंगाल की खाड़ी तक भाजपा सरकारे हैं आज देश के 78 प्रतिशत भाग में भाजपा की सरकारें हैं, सनातनी होने के नाते मैं यह कहता हूं कि गौमुख से लेकर बंगाल की खाड़ी जहां गंगा समुद्र में मिलती है अब सभी जगह भाजपा की सरकार बनाने में जनता से हमारी पार्टी पर विश्वास जताया है।
कटनी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक संजय पाठक ने कार्यकर्ताओं के साथ बांटे लड्डू
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

