जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़वारा थाना पुलिस ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
बड़वारा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और अवैध गतिविधियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिनमें अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था।
पकड़े गए वाहन एवं चालक
ग्राम विलायतखुर्द तिराहा
एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर (बिना नंबर) नीली ट्रॉली सहित रोका गया चालक: राहुल बर्मन (22 वर्ष), निवासी विलायतखुर्द
विलायतखुर्द मेन रोड
महिंद्रा 415D1 ट्रैक्टर (MP 54 AA 4090) लाल ट्रॉली सहित पकड़ा गया चालक: चंदभान गौटिया (20 वर्ष), निवासी विलायतकला
लदहर घाट से देवरी मार्ग
नीले रंग का पावर कंपनी ट्रैक्टर (बिना नंबर) ट्रॉली सहित पकड़ा गया चालक: सुजीत सिंह ठाकुर (25 वर्ष), निवासी लदहर
दस्तावेज जांच में खुलासा
तीनों चालकों से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज (रॉयल्टी) मांगे गए, लेकिन कोई भी चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
कानूनी कार्यवाही
पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा है।
इस मामले में धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का संदेश
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

