कटनी। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माधवनगर के अंतर्गत आने वाली निवार चौकी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। चौकी निवार पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 नवंबर 2025 को निवार क्षेत्र निवासी फरियादिया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 16 वर्ष 10 माह की बेटी को एक अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी का पता लगाते हुए 05 मई 2026 को राजस्थान के डूंगरपुर से आरोपी राधेश्याम वर्मा (22 वर्ष) निवासी चारपुरा, थाना नरसिंहगढ़, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, आरक्षक मनीष असैया, अरविंद कुशवाहा, साइबर सेल के सत्येंद्र राजपूत, महिला आरक्षक आरती सैयाम एवं दीक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका रही
कटनी:नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के डूंगरपुर से किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
