रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने जबरदस्त पावर शो करते हुए सड़कों पर ताकत दिखाई। “मनरेगा बचाओ” अभियान के तहत हुए इस मेगा प्रोटेस्ट में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की पूरी कोशिश की।
कांग्रेस का फोकस साफ दिखा . महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा में कटौती के आरोप . बढ़ती महंगाई . बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पर डबल मार पड़ रही है . आमदनी कम और खर्च लगातार बढ़ रहा है।
प्रदर्शन में भूपेश बघेल, सचिन पायलट, चरणदास महंत और टी.एस. सिंहदेव जैसे बड़े चेहरे मंच पर नजर आए। नेताओं ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।
कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को सिर्फ विरोध नहीं बल्कि “मूड सेट करने” की कोशिश के तौर पर पेश किया। मंच से साफ संदेश दिया गया कि पार्टी अब आक्रामक मोड में है और हर मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।
सबसे बड़ा राजनीतिक बयान भी यहीं आया . कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता का ट्रेंड बदल रहा है और 2028 में सत्ता वापसी तय है।
प्रशासन अलर्ट मोड में रहा . शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कुल मिलाकर . रायपुर का यह प्रदर्शन सिर्फ भीड़ नहीं बल्कि आने वाले चुनावी मुकाबले का ट्रेलर माना जा रहा है . जहां सियासत अब और तेज होने के संकेत साफ दिख रहे हैं।

