कुरूद। ब्लॉक के ग्राम जोरातराई (नवीन) स्थित बूथ क्रमांक 160, मंडल मंदरौद में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के निर्देशानुसार ब्लॉक कमेटी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में बूथ/वार्ड कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चन्द्राकर, जिला सचिव कामराय साहू, ब्लॉक संगठन महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, ब्लॉक महामंत्री खेदुराम साहू, श्रीमती पन्ना साहू, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, मंडल अध्यक्ष भीखम यादव, वरिष्ठ नेता कांशीराम कंवर एवं सेक्टर अध्यक्ष कुलदीप कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी रणनीति एवं संगठन विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

