यशवंत गंजीर, धमतरी।
भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी ने संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी 13 मंडलों में मीडिया प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की है। पार्टी का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी आम लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाना है।
पार्टी संगठन की ओर से बताया गया कि यह नियुक्तियां जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री राकेश साहू, महेंद्र पंडित और जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू की अनुशंसा के बाद की गई हैं। नई टीम मंडल स्तर पर मीडिया समन्वय का कार्य करेगी।
जिला संगठन ने अलग-अलग मंडलों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए धमतरी शहर मंडल की जिम्मेदारी विशाल त्रिवेदी, आमदी मंडल में राघवेंद्र साहू, रावां मंडल में छत्रपाल साहू, भोंथली मंडल में चंद्रप्रकाश सिन्हा, गंगरेल मंडल में दुष्यंत सिन्हा को सौंपी है।
इसी तरह कुरूद मंडल में प्रवीण रेड्डी, भखारा मंडल में योगेश धीवर, सिर्री मंडल में शुभम बघेल, मेघा मंडल में खिलेश्वर साहू, नगरी मंडल में राजशेखर नायर, मगरलोड मंडल में लेखराम साहू, बेलरगांव मंडल में उमेश दीवान और कुकरेल मंडल में वरण ध्रुव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
भाजपा संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पार्टी के कार्यक्रमों, संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी से मंडल स्तर पर संवाद व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

