Author: Admin
Asus Vivobook 15 (2026) — टेक दिग्गज Asus ने भारत में अपने बिल्कुल नए लैपटॉप **Asus Vivobook 15 (2026)** को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल नए **Intel Core 5 Series 3** प्रोसेसर के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि यह इस ताकतवर चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला लैपटॉप है। रोजमर्रा के यूजर्स, प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस डिवाइस में एडवांस एआई (AI) फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Asus Vivobook 15 (2026) भारत में लॉन्च: Intel Core 5 प्रोसेसर वाला पहला…
पुणे। Pune Ketan Agrawal Case में एक और बेहद भावुक मोड़ सामने आया है। केतन अग्रवाल की मौत के बाद सदमे में डूबे परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है। केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार का दावा है कि वे अपने पोते की मौत का गहरा सदमा सहन नहीं कर पाए और लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। परिजनों के अनुसार, देवीचंद अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने शनिवार रात करीब 9:45 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी उम्र 71…
Good Luck Signs : हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। कई बार कड़ी मेहनत और लगातार प्रयासों के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलती, जिससे निराशा बढ़ने लगती है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कुछ Good Luck Signs बताए गए हैं, जिन्हें जीवन में सकारात्मक बदलाव, आर्थिक उन्नति और धन लाभ का संकेत माना जाता है। हालांकि इन संकेतों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन भारतीय परंपराओं में इन्हें शुभ माना जाता है। अगर आपको भी ये 5 संकेत दिखाई देने लगें, तो माना जाता है कि आने…
CG Weather Update : रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश…
यशवंत गंजीर, धमतरी। रायपुर के नकटी क्षेत्र में प्रस्तावित विधायक आवास परियोजना के लिए कथित तौर पर प्रभावित परिवारों के विस्थापन का मामला अब धमतरी तक पहुंच गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में गरीब परिवारों को बेघर किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी नीलम चंद्राकर ने कहा कि नकटी क्षेत्र के करीब 85 प्रभावित परिवारों को पहले वैकल्पिक आवास और पुनर्वास…
यशवंत गंजीर, धमतरी। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूद विकासखंड के ग्राम बंजारी स्थित पान सीड्स प्रा. लि. के परिसर में रखी लगभग 75 हजार बोरी धान बीज के विक्रय, आपूर्ति और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। कंपनी को तीन दिवस के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य स्तरीय निरीक्षण में मिली अनियमितताएं संचालक कृषि राहुल देव के निर्देशन में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में पाया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोककला जगत से रविवार सुबह बेहद दुखद खबर सामने आई। विश्वविख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण डॉ. Teejan Bai का रविवार तड़के निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं और रायपुर स्थित एम्स में उपचाररत थीं। रविवार सुबह करीब 3:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के कला प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. तीजन बाई ने अपनी सशक्त आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अद्भुत प्रस्तुति शैली से महाभारत की कथाओं को जीवंत कर पंडवानी गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस पारंपरिक लोककला…
Horoscope मेष राशि 5 जुलाई का दिन मेष राशि के लोगों के लिए कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है. ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. कारोबार में पुराने संपर्कों से फायदा होने के संकेत हैं. परिवार का साथ मिलेगा. खर्च सोच-समझकर करें. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है. वृषभ राशि 5 जुलाई को रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है. नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. पैसों के मामले में राहत मिल सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. मिथुन राशि 5 जुलाई को आपकी बातों से…
यशवंत गंजीर, धमतरी। धमतरी तहसील के ग्राम कोलियारी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। करीब 50 मकानों पर बेदखली संबंधी नोटिस चस्पा होने के बाद ग्रामीणों में चिंता और नाराजगी है। शुक्रवार शाम धमतरी विधायक ओंकार साहू गांव पहुंचे, प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि बारिश के मौसम में किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार ग्राम कोलियारी के खसरा नंबर 905, 906 और 907 की भूमि शासकीय रिकॉर्ड में दर्ज है तथा शासकीय प्रयोजन के लिए आरक्षित है। अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा…
Tech News : नई दिल्ली, 04 जुलाई। अगर आप टेलीग्राम पर मुफ्त में फिल्में या वेब सीरीज देखने के लिए पायरेटेड चैनलों और ग्रुप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो अब यह आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को निर्देश दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य कॉपीराइट सामग्री के पायरेटेड संस्करण साझा करने वाले चैनलों और ग्रुप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम को ऐसे कंटेंट हटाने के लिए किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि स्वयं निगरानी कर पायरेटेड सामग्री को हटाने…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
