Author: Admin

Monday Remedies for Lord Shiva : सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने, व्रत रखने, रुद्राभिषेक करने और शिवलिंग का अभिषेक करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मान्यता है कि सोमवार को किए गए कुछ विशेष उपाय व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। साथ ही करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने की मान्यता है। सोमवार को शिवलिंग का…

Read More

Horoscope मेष राशि आज आत्मविश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा. परिस्थितियां बदलेंगी, लेकिन इन्हीं बदलावों से आपको सही दिशा मिलेगी. आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा और सामाजिक दायरा मजबूत होगा. प्रेम संबंधों में पुराने खूबसूरत पलों को याद करना रिश्ते में नई गर्माहट लाएगा. वृषभ राशि आज आपका शांत स्वभाव और स्पष्ट सोच हर चुनौती को आसान बना सकती है. रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने की संभावना है. बातचीत के जरिए संबंधों में मिठास बढ़ेगी और मन भी सुकून महसूस करेगा. मिथुन राशि मानसिक शांति के लिए आज खुद को थोड़ा समय दें. किताबें पढ़ना, टहलना…

Read More

CG Accident News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बंगुरसिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। तेज…

Read More

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बड़ा बयान दिया है। प्रस्तावित विधायक कॉलोनी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि नकटी गांव में विधायक कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद सामने आया है, वह हाउसिंग बोर्ड की नहीं, बल्कि राजस्व विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। उनके इस बयान के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया…

Read More

CG NEWS : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर भाग रहे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पेट्रोलिंग वाहन देखकर भागने लगा युवक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,…

Read More

CG Breaking News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार को अवैध खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव स्थित एक अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक विशाल चट्टान भरभराकर गिर गई। चट्टान और मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। खुदाई के दौरान अचानक गिरी…

Read More

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बगनई नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे 14 मजदूर बाढ़ के बीच फंस गए। मजदूरों ने सूझबूझ दिखाते हुए नदी किनारे एक पेड़ का सहारा लिया और घंटों तक अपनी जान बचाए रखी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एनडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कठिन परिस्थितियों के बीच सभी मजदूरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी…

Read More

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पंडवानी गायन को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण Teejan Bai’ रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके निधन से पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कला और संस्कृति जगत में शोक की लहर है। शनिवार देर रात करीब 3:15 बजे रायपुर एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 70 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही कलाकारों, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों और हजारों प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने…

Read More

CG High Court News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए डिपोर्ट किए जाने के बाद उसकी पत्नी ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि डिपोर्ट किए जाने के बाद न तो उसका पति बांग्लादेश पहुंचा और न ही अब तक उसका कोई पता चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार से विस्तृत जवाब तलब किया है। पत्नी ने…

Read More

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों पंजीकृत श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब लेबर कार्ड (श्रमिक कार्ड) में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी में सुधार कराने के लिए अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा। श्रमिक अब मात्र 20 रुपये के निर्धारित शुल्क पर लेबर कार्ड में आवश्यक संशोधन (Correction) करा सकेंगे। श्रम विभाग ने इस प्रक्रिया को पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी बनाया है, जिससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गलत जानकारी होने पर नहीं मिलेगा योजनाओं का पूरा…

Read More