Author: Admin
यशवंत गंजीर, धमतरी।खरीफ सीजन में किसानों को खाद-उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी, जमाखोरी व अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संचालक कृषि राहुल देव (आईएएस) के निर्देशन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की टीम ने जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान भानपुरी स्थित एक कृषि केंद्र में अवैध रूप से भंडारित 120 बोरी यूरिया जब्त किया गया, जबकि एक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। 120 बोरी यूरिया जब्त, लाइसेंस निरस्त उप संचालक कृषि के निर्देश पर 2…
यशवंत, गंजीर धमतरी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, प्रभारी सदस्य दीपिका सोरी एवं सह-प्रभारी सदस्य सरला कोसरिया ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़े 32 मामलों की जनसुनवाई की। सुनवाई के दौरान कई मामलों का आपसी समझौते से निराकरण हुआ, जबकि कुछ प्रकरणों में आयोग ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। दिवंगत शिक्षक की बेटी को मिले अनुकंपा नियुक्ति, आयोग की अनुशंसा जनसुनवाई के सबसे प्रमुख मामले में एक दिवंगत शासकीय शिक्षक की पहली पत्नी की पुत्री ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग रखी। आयोग ने पाया कि पिता…
CG Ration News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है। अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य राशन दुकानों पर हितग्राहियों को केवल ई-पॉस (e-POS) मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन यानी फिंगरप्रिंट के बाद ही राशन मिलेगा। मोबाइल ओटीपी (OTP) के जरिए राशन प्राप्त करने की सुविधा को सामान्य रूप से बंद कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है, ताकि खाद्यान्न का लाभ केवल वास्तविक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।…
तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर Ayatollah Ali Khamenei को अंतिम विदाई देने के लिए शनिवार को राजधानी तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मुसल्ला में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिया परंपरा के अनुसार बड़ी संख्या में लोग काले कपड़े पहनकर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान कई लोग मातम मनाते और छाती पीटते नजर आए। समारोह के दौरान कुछ समूहों ने अमेरिका विरोधी और बदले से जुड़े नारे भी लगाए। खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में 3 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेंगी। शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल…
CG High Court : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बेटा या बहू अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने एक प्रताड़ित बुजुर्ग मां के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बेटे और बहू की याचिका खारिज कर दी तथा मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल और अपीलीय ट्रिब्यूनल द्वारा पारित बेदखली के आदेश को सही ठहराया। बुजुर्ग मां की शिकायत पर शुरू हुई थी कार्रवाई मामले के अनुसार,…
CG Crime News : कोंडागांव/फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार शाम पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक युवक ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई और मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मां को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायल दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बड़े भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर…
CG Protest News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के नकटी गांव के विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर सड़क पर बैठकर भोजन किया और सरकार को पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और…
अयोध्या। Ram Mandir Chadhawa Chori Case में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पहले मामला सिर्फ चढ़ावे में कथित गड़बड़ी तक सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धालुओं को VVIP दर्शन कराने के नाम पर भी कथित तौर पर मोटी रकम वसूली जाती थी। जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने होटल संचालकों के साथ मिलकर विशेष दर्शन और आरती के नाम पर पैकेज तैयार कर रखा था, जिसके बदले श्रद्धालुओं से 25 हजार रुपये…
Varanasi Vishwanath Temple Shooting Incident : वाराणसी,उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन से अचानक गोली चल गई। गोली पास में मौजूद तीन लोगों को जा लगी, जिससे मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुबह 7 बजे हुई घटना जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है। पीएसी के जवान अमरनाथ चौहान (48वीं वाहिनी)…
नई दिल्ली: Hormuz Strait Security को लेकर मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच फ्रांस ने बड़ा सैन्य कदम उठाया है। समुद्री व्यापार की सुरक्षा और जहाजों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए फ्रांस ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में अपने Mine Countermeasure Assets तैनात कर दिए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की कि फ्रांस ने दो माइनहंटर, दो फ्रिगेट और एक समुद्री गश्ती विमान क्षेत्र में भेजे हैं। इनका उद्देश्य समुद्री मार्ग को सुरक्षित रखना, संभावित बारूदी सुरंगों (Sea Mines) के खतरे को खत्म करना और अंतरराष्ट्रीय नौवहन को सामान्य बनाए…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
