Author: Admin
CG Snake Bite News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जहरीले करैत सांप का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों के भीतर सांप के काटने से छह लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दो सगे भाइयों और एक महिला की मौत हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। खाट पर सो रहे दो भाइयों को करैत ने डसा जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के…
CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में कहीं न कहीं अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले पांच दिनों तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे…
Sawan Somwar 2026 : नई दिल्ली, भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन (श्रावण) का महीना शिव भक्तों के लिए वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। इस दौरान देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा की भव्य तैयारियां होती हैं। Sawan Somwar 2026 को लेकर भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा। पूरे सावन महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व रहेगा, जबकि सोमवार के दिन किए गए व्रत और पूजा को सबसे अधिक फलदायी माना गया…
Agra Murder Case : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को अपने ही घर के बाथरूम में दफना दिया। इतना ही नहीं, उसने सबूत मिटाने के लिए बाथरूम की फर्श पर प्लास्टर कराकर टाइल्स भी लगवा दीं। करीब 45 दिनों तक वह पति के लापता होने का नाटक करती रही, लेकिन पुलिस की पूछताछ में आखिरकार पूरा मामला सामने आ गया। 45 दिन बाद खुला हत्या…
Hyundai Creta Electric— हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी प्रीमियम एसयूवी क्रेटा इलेक्ट्रिक के लिए बहुप्रतीक्षित बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ओनरशिप मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नए विकल्प के आने से भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की शुरुआती कीमत का सबसे बड़ा रोड़ा खत्म हो गया है। अब ग्राहक हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक को महज 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर घर ले जा सकेंगे। इस मॉडल में ग्राहकों को गाड़ी खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी होगी, बल्कि वे इसे किराए पर ले सकेंगे। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक अब सिर्फ 10.99 लाख रुपये में: कंपनी…
Horoscope मेष राशि आज यात्रा करने से बचें, क्योंकि सफर कष्टदायक हो सकता है. आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन निवेश करने पर भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. प्रेम संबंध और संतान पक्ष सामान्य रहेंगे, जबकि व्यापार की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी. काली वस्तु का दान करना शुभ फल देगा. वृषभ राशि व्यापार में नकारात्मक सोच के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना है, इसलिए जल्दबाजी से बचें. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फिलहाल दूरी बनाए रखें. स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. प्रेम-संबंध और संतान पक्ष अच्छे रहेंगे तथा व्यापार भी अनुकूल रहेगा. निवेश के…
CG Railway News : रायपुर। रथयात्रा के अवसर पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं, ताकि त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट और सुगम यात्रा का लाभ मिल सके। रेलवे के अनुसार इन विशेष ट्रेनों में फिलहाल कई श्रेणियों में रिक्त बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को अंतिम समय में भी टिकट मिलने की संभावना बनी हुई है। त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया…
CG Crime : दुर्ग। जिले में पड़ोसी लड़के ने 2 बच्चियों से रेप किया है। दोनों सगी बहनें हैं, उनकी उम्र 7 और 9 साल है। आरोपी बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर में बुलाता था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार (2 जुलाई) की है।ज्योतिष शास्त्र और देवत्व दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ, जब छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा आरोपी के घर…
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को उस समय राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब रायपुर के नकटी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने कथित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मंत्री ओपी चौधरी के सरकारी बंगले का घेराव किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पुनर्वास, मुआवजा और अपनी मांगों पर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की। स्थिति को देखते हुए मंत्री आवास और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सड़क…
CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, कई जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा हाईकोर्ट में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य न्यायिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया जा रहा है। कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार, न्यायिक अधिकारियों का विभिन्न जिलों और न्यायालयों में स्थानांतरण किया गया है। इनमें…
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
