कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में घर पर सो रहे 49 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सर्प ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच रीठी पुलिस द्वारा की जा रही है।

