By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: धमतरी: वायरल वीडियो मामले में एसपी सख्त, तीन डीएसपी की जांच समिति गठित; पुलिसकर्मियों और युवक को नोटिस
Sign In
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: धमतरी: वायरल वीडियो मामले में एसपी सख्त, तीन डीएसपी की जांच समिति गठित; पुलिसकर्मियों और युवक को नोटिस
Sign In
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© All Rights Reserved. Janhit Express. Developed By Best Newsportal Development Company
Chhattisgarh News

धमतरी: वायरल वीडियो मामले में एसपी सख्त, तीन डीएसपी की जांच समिति गठित; पुलिसकर्मियों और युवक को नोटिस

Versa Chouhan
Last updated: 2026/06/08 at 4:18 PM
By Versa Chouhan 4 Min Read
Share
SHARE

यशवंत गंजीर, धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में आधी रात वाहन जांच के दौरान युवक और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद का मामला अब पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए तीन डीएसपी की विशेष जांच समिति गठित कर दी है। साथ ही मामले से जुड़े पुलिसकर्मियों और संबंधित युवक को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

Download Our App
Ad imageAd image

घटना 4 और 5 जून की दरमियानी रात की बताई जा रही है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह ब्रिज स्थित फिक्स्ड पेट्रोलिंग प्वाइंट पर पुलिस नियमित वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने पर पुलिस और युवक के बीच तीखी बहस हो गई।

कटनी स्कूटी में जबरन बैठाकर ले गया करौंदी आश्रम के पीछे जंगल में, बदमाश ने नाबालिगा की लूटी अस्मत, उमरियापान पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

युवक का आरोप है कि वह अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ फिल्म देखकर घर लौट रहा था। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, थप्पड़ मारा और बाइक की चाबी छीन ली। विवाद बढ़ने पर युवक ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

पुलिस ने आरोपों को बताया गलत

वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक का आगे का नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण वाहन को नियमित जांच के लिए रोका गया था। पुलिस के अनुसार दस्तावेज और पहचान पत्र मांगने पर युवक ने सहयोग करने के बजाय बहस शुरू कर दी। पुलिस का यह भी दावा है कि युवक वीडियो बनाकर पुलिसकर्मियों को उकसाने का प्रयास कर रहा था।

तीन डीएसपी करेंगे जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति का नेतृत्व डीएसपी मोनिका मरावी करेंगी। उनके साथ डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर और डीएसपी यशकरण ध्रुव सदस्य के रूप में पूरे घटनाक्रम की जांच करेंगे।

जांच समिति दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी, वायरल वीडियो का परीक्षण करेगी तथा उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि घटना में किस पक्ष की क्या जिम्मेदारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक विभागीय अथवा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे जिले में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की नजरें तीन डीएसपी की जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे वायरल वीडियो के पीछे की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

You Might Also Like

चंदौली। पत्नी के प्रेमी ने ली पति की जान, अवैध संबंधों का खूनी अंत

CG CRIME NEWS : 7 साल से फरार बिहार का मोस्ट वांटेड आरोपी रायपुर में गिरफ्तार, स्टील कंपनी में नौकरी कर पुलिस को दे रहा था चकमा

कटनी के रीठी थाना अंतर्गत घर में सोते समय सर्पदंश से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत

CG NEWS : छत्तीसगढ़ खनिज विभाग का बड़ा फैसला’ अवैध खनन करते पकड़े गए तो रद्द होगा पट्टा, लगेगा भारी जुर्माना

कटनी के उमरियापान पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध बोरवेल खनन पर चला कानून का शिकंजा, बोरिंग मशीन जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print

Advertisments

Live TV

Your Opinion

What is the capital city of France?
  • Add your answer

Weather Updates

Html weather widget

Horoscope

Cricket Live

Live Cricket Scores

More Popular News

Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

By Admin 0 Min Read

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

By Admin
Entertainment

Good News For Fans : हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में वापसी’ HBO Max ने जारी किया सीरीज का पहला टीजर, नए चेहरों की दिखी झलक

By Admin 3 Min Read
- Advertisement -
Ad image
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin
Breaking NewsState

अतिक्रमण पर आर-पार की तैयारी: पण्डरी गांव में 43 लोगों को वन विभाग का नोटिस

वाड्रफनगर- में वन विभाग ने सड़क किनारे स्थित वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में कड़ा…

By Admin
National

Khan Sir Case : खान सर ने लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, वकील बोले- शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के लिए दर्ज हुई FIR

Khan Sir Case : पटना। चर्चित शिक्षक खान सर ने अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम…

By Versa Chouhan
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और निमरत खैहरा ने हाल ही…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Janhitexpress

Janhit Express is an independent and unbiased digital news portal dedicated to public interest and truthful journalism. Our mission is to deliver accurate, reliable, and fact-based news while upholding the core values of transparency, integrity, and accountability.

Contact

Mail Us At- janhitexpress24@gmail.com

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Janhitexpress.com. All Rights Reserved. Designed By Best News Portal Development Company.

WhatsApp us

WhatsApp Group
Janhitexpress logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?