अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना जगदीशपुर और मुसाफिरखाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में 25 मार्च 2026 को अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना जगदीशपुर में दर्ज मु0अ0सं0 66/26 धारा 2(ख)(1), 2(ख)(11)/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त सुरजीत कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष) पुत्र रामेश्वर निवासी लाला का पुरवा मजरे ढुडेहरी थाना कमरौली जनपद अमेठी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अमेठी, जगदीशपुर और गौरीगंज थानों में दर्ज मामले शामिल हैं, जो उसके आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की पुष्टि करते हैं।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह यादव, कांस्टेबल अवनीश कुमार और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे। टीम ने सतर्कता और सूझबूझ के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। अमेठी पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अमेठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Also Read
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

