यशवंत गंजीर,धमतरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 457.920 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹2,23,680 बताई गई है। पुलिस इसे जिले में अवैध शराब के खिलाफ हाल के समय की बड़ी कार्रवाइयों में से एक मान रही है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम धौराभाठा में दबिश देकर आरोपी खिलानंद साहू उर्फ गोलू साहू (33 वर्ष) एवं कमलेश साहू (32 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना अर्जुनी को गिरफ्तार किया गया।
25 July 2026 Rashifal : इस राशि के कारोबारियों को होने वाला है मुनाफा, जानिए अपना राशिफल
जप्त शराब में 40 पेटी देशी प्लेन शराब (1,920 पौवा/345.600 लीटर) कीमत ₹1,53,600, 5 पेटी देशी मसाला शराब (240 पौवा/43.200 लीटर) कीमत ₹24,000 तथा 8 पेटी जम्मू व्हिस्की (384 पौवा/69.120 लीटर) कीमत ₹46,080 शामिल है। कुल 53 पेटी (2,544 पौवा/457.920 लीटर) शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत ₹2,23,680 आंकी गई है।
इस मामले में थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 0090/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) में प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

