Train Cancelled :रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में चल रहे निर्माण कार्य के कारण कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के लिए ट्रैफिक-cum-पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते 17 और 19 अप्रैल को कुछ मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, बिलासपुर जोन में तीसरी और चौथी लाइन के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य तेजी से जारी है। इसी कड़ी में यह ब्लॉक लिया गया है, जिससे ट्रेन संचालन पर असर पड़ा है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें:
- गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (17 और 19 अप्रैल)
- गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (17 और 19 अप्रैल)
- गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (17 और 19 अप्रैल)
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

