अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना टिकरी गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल के पास की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकरी निवासी हनुमान पासी साइकिल से सेमरौता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक, जिस पर शिवरतनगंज निवासी गुलफाम और फिरोज सवार थे, ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि किसान काफी दूर तक बाइक के साथ घिसटते चले गए।
हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई और सड़क पर काफी दूर तक खून बिखर गया। वहीं बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की
अमेठी में दर्दनाक हादसा: बाइक–साइकिल की टक्कर में किसान की मौत, दो युवक घायल
Leave a comment
