यशवंत गंजीर, कुरूद।कुरूद नगर में वन्देमातरम वार्ड, नगरपालिका अध्यक्ष निवास गली के समीप Think IAS अकैडमी का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बाल संरक्षण आयोग की सदस्य वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने की।
शिक्षा के क्षेत्र में नई सुविधा से युवाओं को मिलेगा लाभ
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गरियाबंद गौरीशंकर कश्यप, Z24 के संपादक संदीप अखिल, विस्तार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पत्रकार रसिका पांडे, वन्देमातरम परिवार के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नायब तहसीलदार चन्द्राकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन Think IAS अकैडमी के संचालक मुरली देवांगन के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
Norton Atlas India : देश में ही तैयार हो रही है नॉर्टन एटलस, क्या BMW F 450 GS को दे पाएगी टक्कर
IAS तैयारी पर आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन
इस अवसर पर अकैडमी संचालक मुरली देवांगन द्वारा रचित IAS परीक्षा की तैयारियों से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अतिथियों ने इसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपयोगी पहल बताया।
मुख्य अतिथि वर्णिका शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कि कुरूद जैसे विकसित नगर में इस तरह की शैक्षणिक संस्था का प्रारंभ होना क्षेत्र के लिए गौरव और खुशी का विषय है। इससे नगर एवं आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधा मिलेगी।
नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने सभी अतिथियों का कुरूद नगर में प्रथम आगमन पर स्वागत-अभिनंदन किया और Think IAS अकैडमी के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र से जुड़े युवाओं और नगरवासियों को भी इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी।



