कटनी जिले की स्लीमनाबाद पुलिस को मुस्कान विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अपहृत एवं गुमशुदा बालक-बालिकाओं की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने थाना के अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. के मामले में गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
डेढ़ महीने तक बेटी को जिंदा समझ तलाशता रहा परिवार, उस बेटी का पुलिस करा चुकी थी अंतिम संस्कार!
पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद किया गया। दस्तयाबी के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, उप निरीक्षक काशीराम झारिया, प्रधान आरक्षक प्रेम पटेल, आरक्षक अभिषेक राजावत एवं आरक्षक सोने सिंह की विशेष भूमिका रही।
कटनी पुलिस का यह प्रयास न केवल कानून व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि आमजन के बीच सुरक्षा और विश्वास को भी मजबूत करता है।

