चंदौली। बुधवार/गुरुवार रात्रि आए तेज आंधी-तूफान ने जनपद में भारी तबाही मचा दी। चकिया क्षेत्र में करीब 1:20 बजे अचानक मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया। तेज हवाओं और बारिश के बीच कई स्थानों पर दीवारें और कच्चे मकान गिर गए जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिलाएं और बच्चे समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए।
Cannes 2026 : रेड कार्पेट पर छाईं Urvashi Rautela, ‘मर्मेड’ लुक में लूटी महफिल
जानकारी के अनुसार शिकारगंज निवासी गुलाब कनौजिया की दीवार गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करवदिया गांव में एक बनवासी महिला अपने घर में मौजूद थी तभी तेज तूफान के दौरान घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मलबे में दबने से महिला की भी मौके पर ही मौत हो गई।
तूफान के दौरान घायल हुए लोगों को तत्काल चकिया स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
अचानक आए तूफान से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है। प्रशासन और स्थानीय पुलिस टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

