यशवंत गंजीर,धमतरी। धमतरी के रत्नाबाँधा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवक की चोरी हुई बाइक बाद में जली हुई हालत में एक खाली मैदान में मिली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने बाइक चोरी करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10 बजे धमतरी के रत्नाबाँधा इलाके से सामने आई। यहां रहने वाले युवक शत्रुघन ने रात में अपनी बाइक घर के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद सुबह उसकी बाइक एक खाली मैदान में जली हुई अवस्था में मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग इस घटना को बदमाशों की करतूत से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल युवक पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच करेगी।

