कटनी जिले के स्लीमनाबाद मामला जिले के स्लीमनाबाद विद्युत मंडल का है जहां पर विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही चरम पर है हाल ही में स्लीमनाबाद से लगे आस पास के गांव तीन दिनों से ब्लैक आउट है बिजली न होने के कारण स्लीमनाबाद क्षेत्र वासी एक एक बूंद पानी को तरस रहे है विद्युत मंडल की घोर लापरवाही साफ साफ दिखाई दे रही है बिजली न होने के कारण पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया रहता है मौसम में इतनी गर्मी होने के कारण जहरीले कीड़े भी निकलते है जिसके कारण लोग खतरे से भी घिर गए है यदि क्षेत्र में कोई घटना घटित होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा
मेंटिनेंस की खुली पोल
गौरतलब हो कि साल भर मेंटिनेंस के नाम पर आए दिन विद्युत विभाग के द्वारा बिजली बंद की जाती है लेकिन थोड़ी से हवा तूफान ने बिजली विभाग के मेंटिनेंस की पोल खोल दी है जब विभाग लगातार मेंटिनेंस करता है तो फिर तीन तीन दिनों तक बिजली का बंद होना समझ के परे है
बाल बाल बची बड़ी घटना
आपको बता दें कि गुरुवार को रात्रि कालीन सलैया फाटक में एक बारात रास्ते से जा रही थी तभी 11 केवी की बिजली की तार बारातियों के ऊपर गिर गई वो संजोग था कि तार जिस समय बारात में लोगो के ऊपर गिरी उस समय बिजली बंद थी अगर बिजली चालू होती तो अनहोनी को कोई नहीं रोक सकता था ये है बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था लोगो की जान से खेलना आखिर कहा का न्याय है बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के लोग त्रस्त है अगर यही रवैया रहा तो जल्द ही कोई बड़ा आंदोलन बिजली विभाग के खिलाफ होगा





