By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी, संगठन और समाजसेवा का लंबा अनुभव
Sign In
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी, संगठन और समाजसेवा का लंबा अनुभव
Sign In
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© All Rights Reserved. Janhit Express. Developed By Best Newsportal Development Company
PoliticsChhattisgarh News

राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी, संगठन और समाजसेवा का लंबा अनुभव

Versha Chouhan
Last updated: 2026/03/03 at 5:00 PM
By Versha Chouhan 3 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा संगठन और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मुड़पार निवासी लक्ष्मी वर्मा ने वर्ष 1990 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता लेकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता के चलते वर्ष 2000 में वे रायपुर के तत्कालीन सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि नियुक्त की गईं। इसके बाद 2001 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने चार वर्षों तक सक्रिय भूमिका निभाई।

Download Our App
Ad imageAd image

संगठन में मजबूत पकड़

वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य (2010-2014) बनाया गया। साथ ही 2010 से 2022 तक वे महिला मोर्चा कार्यसमिति की सदस्य रहीं। वर्ष 2021 में उन्हें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (2021-2025) की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे 2021 से 2024 तक गरियाबंद की संगठन प्रभारी और पार्टी की मीडिया प्रवक्ता भी रहीं।

संवैधानिक और प्रशासनिक अनुभव

लक्ष्मी वर्मा 1994 में रायपुर नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 07 से पार्षद निर्वाचित हुईं। वर्ष 2010 में वे रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष बनीं। वर्ष 2019 में उन्होंने एफएसएनएल, स्टील मंत्रालय, भारत सरकार में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य किया। वर्तमान में 7 अक्टूबर 2024 से वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में दायित्व निभा रही हैं।

सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव

राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रही हैं। वर्ष 1998 में शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष बनीं। 1999 में नेहरू युवा केंद्र रायपुर द्वारा जिला युवा पुरस्कार से सम्मानित हुईं। वे श्रम पुनर्वास समिति, छत्तीसगढ़ एकता मजदूर कल्याण संघ, कुटुंब न्यायालय रायपुर, किसान संघर्ष समिति सहित कई संगठनों से जुड़ी रही हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष भी हैं।

समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता के कारण लक्ष्मी वर्मा ने प्रदेश की राजनीति में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है।

 

 

 

You Might Also Like

कटनी के रीठी स्टेशन रोड पर पानी का संकट गहराया

Petrol Diesel Crisis : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार’ 300 से ज्यादा पंप हुए ड्राई, रायपुर की सड़कों पर रातभर लगी रही कतारें

CG NEWS : माओवादी संगठन को डबल झटका’ 15 लाख की इनामी नक्सली श्रद्धा बिस्वास गिरफ्तार, एक और बड़े कैडर ने किया सरेंडर

धमतरी में सनसनी: गणेश चौक पर 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंका, आरोपी की तलाश तेज

कटनी के रीठी में “खुद लेट आने वाले बांट रहे ईमानदारी का ज्ञान”

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisments

Live TV

Your Opinion

What is the capital city of France?
  • Add your answer

Weather Updates

Html weather widget

Horoscope

Cricket Live

Live Cricket Scores

More Popular News

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026′ का शंखनाद’ रायपुर, बस्तर और सरगुजा में सजेगा खेल महाकुंभ

By Versha Chouhan 2 Min Read

Medicine price hike 2026 : 1000 से ज्यादा जरूरी दवाएं महंगी, जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

By Versha Chouhan
Reliance Jio New Plan
TECHNOLOGY

Reliance Jio New Plan: जियो ने पेश किया 339 रुपये का प्रीपेड प्लान, 1.5GB डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

By Versha Chouhan 4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
TECHNOLOGY

Vivo T5 Pro 5G: भारत में जल्द होगा धमाका, 9020mAh की ‘मॉन्स्टर’ बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक

Vivo T5 Pro 5G— स्मार्टफोन दिग्गज वीवो (Vivo) भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के…

By Versha Chouhan
National

Medicine price hike 2026 : 1000 से ज्यादा जरूरी दवाएं महंगी, जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Medicine price hike 2026 नई दिल्ली। देश में 1 अप्रैल 2026 से दवाओं के दाम बढ़ने…

By Versha Chouhan
TECHNOLOGY

Vivo T5 Pro 5G: भारत में जल्द होगा धमाका, 9020mAh की ‘मॉन्स्टर’ बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक

Vivo T5 Pro 5G— स्मार्टफोन दिग्गज वीवो (Vivo) भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के…

By Versha Chouhan
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

मुंबई में अब ‘बॉम्बे ढाबा’ पर विवाद, नाम देखते ही राज ठाकरे ने हाईवे पर रोकी गाड़ी, फिर हुआ यह

Raj Thackeray News: भिवंडी में 'बॉम्बे ढाबा' नाम पर MNS कार्यकर्ताओं ने राज ठाकरे के आदेश…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

आज होगा WPL 2026 का भव्य आगाज, कब, कहां और कितने बजे शुरु होगी ओपनिंग सेरेमनी? देखिए गेस्ट लिस्

WPL 2026 की शुरुआत 9 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाली भव्य ओपनिंग सेरेमनी…

By Admin

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Janhitexpress

Janhit Express is an independent and unbiased digital news portal dedicated to public interest and truthful journalism. Our mission is to deliver accurate, reliable, and fact-based news while upholding the core values of transparency, integrity, and accountability.

Contact

Mail Us At- janhitexpress24@gmail.com

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Janhitexpress.com. All Rights Reserved. Designed By Best News Portal Development Company.

WhatsApp us

WhatsApp Group
Janhitexpress logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?