अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर बकरी चोरों को गिरफ्तार किया है बकरी चोरों के पास से चोरी की दो बकरियां और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।एक चोर पर अमेठी और प्रतापगढ़ में 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र का जहा आपरेशन चक्रव्यूह के दौरान चलाये जा रहे चेकिंग में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवार दो शातिर बाइक चोरो को गिफ्तार किया।पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों शातिर चोर अंसार उर्फ चितउ उर्फ समीर पुत्र नासिर अली निवासी भैंसना थाना सांगीपुर प्रतापगढ़ और नफीस पुत्र सफीक निवासी अठेहा जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है।गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ में बताया कि एक बकरी तीन चार दिन पहले अमेठी थाना क्षेत्र के कोरारी गिरधर शाह गांव से चुराई गई थी जबकि दूसरी बकरी खजुरी गांव से चुराई गई थी।बाइक का कागज न होने पर उसे सीज कर दिया गया है।पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।


