यशवंत गंजीर धमतरी। नगर पंचायत पलारी चुनाव में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू ने आम जनता से कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सरकार के जनहितकारी कार्यों को लोग आज भी याद कर रहे हैं। मातृ वंदन योजना और बढ़ते बिजली बिल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता तथा सुंदरता के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताना आवश्यक है।
मूलभूत सुविधाओं से वंचित रीठी रेलवे स्टेशन, यात्रियों को पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं
वहीं पूर्व विधायक बालोद भैया लाल सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे पूरा करके दिखाती है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि झूठे वादों और महंगाई बढ़ाने वाली सरकार पर भरोसा न करें तथा जनहित में कार्य करने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन दें।
चुनाव प्रचार के दौरान जिला अध्यक्ष चंदेश हिरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर साहू, तमेश साहू, कविता साहू, टोमन साहू, विधायक प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत पलारी के नागरिक उपस्थित रहे।

