आईपीएल सीजन के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ कटनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। माधवनगर पुलिस ने संयुक्त टीम के साथ दबिश देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा, जबकि मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं सीएसपी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को उप निरीक्षक योगेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हॉस्पिटल लाइन निवासी मुकेश उर्फ मुक्कू पोपटानी अपने साथियों के साथ ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए रफी किदवई वार्ड स्थित दुबे कॉलोनी में गगन नाकरा के मकान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान पुलिस ने हॉस्पिटल लाइन माधवनगर निवासी मुकेश उर्फ मुक्कू पोपटानी तथा सूरत जिले के वराछा निवासी हितेश डायाभाई खूट (पटेल) को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए गिरफ्तार किया।
कटनी के दुबे कॉलोनी गगन नाकरा के मकान से संचालित हो रहा था ऑनलाइन आईपीएल सट्टा, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार…, लैपटॉप-मोबाइल से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा कारोबार
