सलैया चौकी क्षेत्र के अमंगवा में मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। दुर्घटना में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

