By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: बेमेतरा में अव्यवस्था: रमन सिंह की फटकार से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, भूपेश के तंज के बाद सीएम साय का बड़ा एक्शन
Sign In
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
Janhitexpress logo Janhitexpress logo
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Reading: बेमेतरा में अव्यवस्था: रमन सिंह की फटकार से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, भूपेश के तंज के बाद सीएम साय का बड़ा एक्शन
Sign In
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Search
  • Home
  • Breaking News
  • National
  • State
  • Politics
  • Crime
  • Bussiness
  • Sports
  • Entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© All Rights Reserved. Janhit Express. Developed By Best Newsportal Development Company
Chhattisgarh News

बेमेतरा में अव्यवस्था: रमन सिंह की फटकार से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, भूपेश के तंज के बाद सीएम साय का बड़ा एक्शन

Versa Chouhan
Last updated: 2026/06/01 at 1:13 PM
By Versa Chouhan 4 Min Read
Share
SHARE

यशवंत गंजीर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। वीवीआईपी प्रोटोकॉल में हुई इस बड़ी लापरवाही को लेकर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भरे मंच से ही जिले के कलेक्टर और एसपी की जमकर क्लास लगा दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बहाने सरकार पर तंज कसा है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे मामले की कमिश्नर से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं।

विधायक की शादी सहित 24 जोड़ों का हुआ विवाह

Download Our App
Ad imageAd image

रविवार को बेमेतरा में आयोजित इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में कुल 24 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्थानीय विधायक दीपेश साहू ने भी इसी सामूहिक विवाह मंच पर शादी कर समाज को एक बड़ा और सादगी का संदेश दिया। इस वीवीआईपी आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और राज्य का पूरा मंत्रिमंडल शामिल होने पहुंचा था।

“यह कोई तरीका नहीं है…” – मंच से बरसे डॉ. रमन सिंह

समारोह में मची आपाधापी और कुप्रबंधन को देखकर डॉ. रमन सिंह खुद को रोक नहीं पाए और मंच से ही प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा: “मुख्यमंत्री जी आज बेमेतरा में हैं, लेकिन यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं है। मैं कलेक्टर-एसपी को साफ-साफ कहना चाहता हूं कि यह कोई तरीका नहीं है। सीएम का स्वागत पीछे से किया जाए, शायद इनको इतनी भी जानकारी नहीं है। पूरा मंत्रिमंडल यहां बैठा हुआ है, इसके बाद भी प्रशासन गंभीर नहीं है। यह घोर लापरवाही और नकारात्मकता है। आमतौर पर मैं ऐसे माहौल में बोलता नहीं हूं, लेकिन आज इसलिए बोलना पड़ा ताकि शायद ये बोलने से कुछ सीख जाएं।”

भूपेश बघेल का तंज: “सरकार की सेहत खराब है”

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सरकार को घेरने का मौका मिल गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (ट्विटर) पर वीडियो पोस्ट करते हुए तंज कसा: “डॉक्टर साहब (डॉ. रमन सिंह) का गुस्सा बता रहा है कि सरकार की सेहत खराब है। लेकिन दिक्कत ये है कि डॉक्टर साहब परहेज मरीज को बताने की बजाय तीमारदार को बता रहे हैं।”

मौसम के कारण बिगड़ी व्यवस्था, कमिश्नर करेंगे जांच: सीएम साय

पूरे विवाद और डॉ. रमन सिंह की नाराजगी पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का पक्ष रखते हुए स्थिति स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में अव्यवस्था जानबूझकर नहीं, बल्कि मौसम बिगड़ने के कारण हुई थी।
*मुख्यमंत्री का स्पष्टीकरण: शादियों के लिए बाहर टेंट लगाया गया था, लेकिन अचानक मौसम बदलने से पंडाल अस्त-व्यस्त हो गया। विकल्प के तौर पर पुराना विश्राम गृह और माहेश्वरी समाज का बड़ा भवन उपलब्ध था। कलेक्टर के पूछने पर मेरे कहने पर ही कार्यक्रम विश्राम गृह में शिफ्ट किया गया।
*जांच के आदेश: सीएम साय ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम और वीवीआईपी प्रवास के दौरान हुई अव्यवस्था को लेकर कमिश्नर को इंक्वायरी (जांच) के निर्देश दे दिए गए हैं।

मैनपाट विवाद पर भी बोले सीएम

इसी दौरान, सरगुजा जिले के मैनपाट में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए विवाद व मारपीट के बाद तहसीलदारों की हड़ताल पर पूछे गए सवाल का भी मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। सीएम साय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि तहसीलदारों से लगातार चर्चा चल रही है और जल्द ही इस मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा।

You Might Also Like

कटनी के रीठी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं माला मौसी, डॉक्टर नदारद

CG NEWS : कन्या विवाह योजना में अव्यवस्था पर सख्ती’ कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह के नाराजगी के बाद सरकार का एक्शन

CG NEWS : जनपद CEO सस्पेंड’ बीजेपी नेता से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, कलेक्टर ने की कार्रवाई

CG Elections 2026 : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1300 से अधिक पदों पर मुकाबला

धमतरी पुलिस की बड़ी पहल: DGP अरुण देव गौतम ने किया ‘पुलिस की पाठशाला’ का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print

Advertisments

Live TV

Your Opinion

What is the capital city of France?
  • Add your answer

Weather Updates

Html weather widget

Horoscope

Cricket Live

Live Cricket Scores

More Popular News

Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

By Admin 0 Min Read

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

By Admin
Chhattisgarh News

कटनी के रीठी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं माला मौसी, डॉक्टर नदारद

By Versa Chouhan 1 Min Read
- Advertisement -
Ad image
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin
Chhattisgarh News

कटनी के रीठी अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं माला मौसी, डॉक्टर नदारद

कटनी जिले के रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य माला मौसी के…

By Versa Chouhan
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

‘मैं नेहरू का अंधभक्त नहीं’, पहले प्रधानमंत्री को लेकर बोले शशि थरूर- चीन से हार की वजह…

शशि थरूर ने कहा कि वह जवाहर लाल नेहरू के दृष्टिकोण और समझ के प्रशंसक हैं…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

दिलजीत दोसांझ और निमरत हैं राखी सावंत के फैन, एक्ट्रेस को बताया लीजेंड

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और निमरत खैहरा ने हाल ही…

By Admin
Breaking NewsBussinessCrimeEntertainmentNationalPoliticsSportsStateWorld

तरनतारन में दम घुटने से पति-पत्नी की मौत, कमरे में आग जलाकर सोए थे, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Tarn Taran News: पंजाब के तरनतारन में पति पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई.…

By Admin

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Janhitexpress

Janhit Express is an independent and unbiased digital news portal dedicated to public interest and truthful journalism. Our mission is to deliver accurate, reliable, and fact-based news while upholding the core values of transparency, integrity, and accountability.

Contact

Mail Us At- janhitexpress24@gmail.com

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Janhitexpress.com. All Rights Reserved. Designed By Best News Portal Development Company.

WhatsApp us

WhatsApp Group
Janhitexpress logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?