कल शुक्रवार की रात करीब 8 बजे रीठी में अफरातफरी मच गई जब गोल बाजार परिसर में लगा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक धाराशाही हो गया। गनीमत यह रही की घटना को कोई जनहानि नहीं हुई, जब एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। वहीं पेड़ की चपेट में आने से जैन मंदिर का टीन शेड, गुटखा-पान का टपरा और फल का ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ की चपेट में बिजली के तार व पोल भी आ गये, जिससे क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। जानकारी के मुताबिक रीठी के गोल बाजार परिसर में चबूतरे पर लगा वर्षों पुराना नीम का हरा-भरा पेड़ अचानक धाराशाही हो गया। पेड़ गिरकर बीच सड़क पर आ गया, जिसके चलते रीठी मेन रोड में जाम लग गया। घटना में ठेले-टपरे चपेट में आए हैं। वहीं एक व्यक्ति के चोटिल होने की भी खबर है। नगर के हृदय स्थल गोल बाजार में लगा यह पेड़ नगर की पहचान था। न तो हवा चली और न ही तूफान बावजूद इसके हरा-भरा पेड़ धाराशाही हो गया। पेड़ गिरने से बिजली के तार व पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके चलते देर रात तक नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही वहीं मेन सड़क में भी काफी देर तक जाम लगा रहा स्थानीय जनो ने आज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि
रीठी के गोल बाजार में लगा नीम का पेड़ अचानक गिर गया
जिसके कारण दुकानें चपेट में आ गई वहीं घटना में एक घायल भी हो गया
अचानक धाराशाही हुआ रीठी के गोल बाजार में लगा नीम का पेड़ दुकानें आई चपेट में, एक घायल, लगा जाम, बिजली व्यवस्था भी प्रभावित
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

