कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र बकलहटा में इन दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार उत्पात मचाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, केंद्र में कभी खिड़कियों में तोड़फोड़ की जा रही है तो कभी परिसर में शराब की बोतलें फेंककर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज केंद्र में लगे बिजली कनेक्शन को भी तोड़ दिया गया, जिससे केंद्र की विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।
केंद्र में हो रही लगातार तोड़फोड़ और अव्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

