कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाखरा में शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चारों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

