Mumbai Family Death Case : मुंबई। दक्षिण मुंबई के पायधूनी में अब्दुल्ला डोकाडिया (45) और उनके परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला गहराता जा रहा है। शुरुआती जांच में मौत की वजह आधी रात को खाया गया ‘तरबूज’ बताया जा रहा था, लेकिन ताज़ा फॉरेंसिक इनपुट्स ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को मृतकों के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में कुछ बेहद संदिग्ध मिला है।
CG Murder Case : जादू-टोना का खूनी खेल , अंधविश्वास में एक शख्स की बेरहमी से हत्या
-
अंग पड़ गए हरे: शुरुआती जांच के मुताबिक, मृतकों के मस्तिष्क, हृदय और आंतों जैसे अंदरूनी अंग हरे रंग के पाए गए हैं। जानकारों का कहना है कि सामान्य फूड पॉइजनिंग में ऐसा नहीं होता।
-
संदिग्ध पदार्थ: एक मृतक के शरीर में मॉर्फिन (Morphine) नामक शक्तिशाली दर्द निवारक दवा के अंश मिलने की बात भी सामने आ रही है, जिसने इसे ‘सामूहिक हत्याकांड’ या ‘जहर’ की साजिश की ओर मोड़ दिया है।
तरबूज को मिली ‘क्लीन चिट’?
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने घर से जब्त किए गए तरबूज, बिरयानी और मसालों की जांच की है।
-
मिलावट नहीं: शुरुआती रिपोर्ट में तरबूज में किसी भी तरह के कृत्रिम रंग, मिठास या हानिकारक केमिकल के इंजेक्शन के प्रमाण नहीं मिले हैं।
-
स्टैंडर्ड क्वालिटी: लैब टेस्टिंग में भोजन के अन्य नमूने भी सामान्य पाए गए हैं, जिससे यह आशंका बढ़ गई है कि मौत की वजह साधारण खाना नहीं, बल्कि जानबूझकर दिया गया कोई जहर हो सकता है।
क्या कोई पुरानी रंजिश है वजह?
पुलिस अब इस मामले की जांच ‘मास मर्डर’ के एंगल से भी कर रही है। घर के मुखिया अब्दुल्ला डोकाडिया एक मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान चलाते थे। पुलिस उन रिश्तेदारों और करीबियों से भी पूछताछ कर रही है जो घटना वाली रात (25 अप्रैल) डिनर पर आए थे।

