चकिया। महेंद्र राव से जुड़े मौजूदा प्रकरण और पुलिस कार्रवाई के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। वायरल फोटो में वर्तमान चकिया कोतवाल महेंद्र राव के साथ किसी निजी कार्यक्रम में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर पुलिस की निष्पक्ष छवि पर सवाल उठ रहें हैं
महेंद्र राव पूर्व में अवैध खनन समेत विभिन्न मामलों में आरोपी है। ऐसे में एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी की सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं जो पुलिस विभाग की निष्पक्ष छवि को प्रभावित करती है?
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा भी हो रही है कि क्या अवैध खनन और अन्य मामलों को लेकर पहले से दोनों के बीच परिचय या संपर्क रहा है।
पुलिस विभाग की सेवा आचरण नियमावली के अनुसार अधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे ऐसे व्यक्तियों से सार्वजनिक रूप से अनावश्यक निकटता से बचें, जिनकी छवि विवादित रही हो, ताकि विभाग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल न उठें। वायरल तस्वीरों के बाद अब इसी मुद्दे को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
पूर्व में अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा चौकी इंचार्ज की तस्वीर एक अपराधिक छवि के व्यक्ति के साथ वायरल होने पर कार्यवाही हुई थी
सबसे बड़ा सवाल यदि दोनों के बीच सामान्य परिचय था तो वर्तमान विवाद आखिर किन परिस्थितियों में बढ़ा? फिलहाल इन सवालों के स्पष्ट जवाब सामने नहीं आए हैं।
मामले पर अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है। लेकिन इन तस्वीरों ने स्थानीय स्तर पर पुलिस की निष्पक्षता को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है।

