कटनी जिले के बहोरीबंद थानाक्षेत्र में संचालित होने वाले जुआ फड़ हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। विगत दिवस बहोरीबंद पुलिस टीम ने ग्राम कुआं भिङकी हार के जंगल में संचालित हो रहे एक जुआ फड़ पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों से नगद राशि, कार, मोटरसाइकिलें सहित लगभग सवा 6 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराधों की रोकथाम के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद पुलिस ने ग्राम कुआं भिङकी हार के जंगल में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अनिल पाण्डे, गेंदलाल हल्दकार, भोलू खटीक एवं राजू शिव पाठक को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते और 73600 रुपये नगदी तथा 3 मोटरसायकिल एवं एक स्विफ्ट का कुल जुमला राशि 6 लाख 18 हजार 600 रुपये की सामग्री जप्त की। सभी आरोपियों के विरुध्द 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में निरी विजय कुमार विश्वकर्मा, सउनि ध्रुव सिंह, सउनि मोनेन्द्र सिंह, आर. कोमल शा, आर. दीपक सिंह, आर. मोहित, आर. आकाश साहू की विशेष भूमिका रही।
कटनी के बहोरीबंद पुलिस ने ग्राम कुआं भिङकी हार के जंगल में संचारित हो रहा था जुआ फड़, एक कार, तीन बाइक और नगदी सहित चार जुआरी गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

