कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र में एक सरपंच द्वारा एक महिला के साथ ज्यादती किए जाने के बाद उसे न्याय दिलाने के बजाय बरवारा पुलिस ने रसूखदार आरोपी की शिकायत पर पीड़ित महिला के पति के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया। इतना ही नहीं पीड़ित महिला के ससुर के साथ मारपीट की गई और उसके पति को फरार घोषित कर दिया। कुछ इस तरह के आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने विगत दिनों कटनी कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री, महिला आयोग, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शिकायती पत्र सौंपा था। यह मामला जब पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के संज्ञान में आया तो तत्काल उन्होंने महिला थाने में पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज करवाई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।
यह की शिकायत
विगत 13 मई की रात्रि जब ससुर रिश्तेदारी में गए थे और पल्लेदारी का काम करने वाला पति बाहर था इसी दौरान उसे घर में अकेला पाकर सरपंच घर में घुस गया और डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम किया। महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद सरपंच ने डराया धमकाया। डर के कारण महिला ने केवल छेड़छाड़ की शिकायत अपने पति से की इसके बाद उसके पति ने सरपंच को घर के सामने से न निकलने की हिदायत दी।
उल्टा दर्ज किया मामला
पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि 24 मई को सरपंच का कुछ अज्ञात व्यक्तियों से विवाद एवं मारपीट हुई। शिकायती पत्र में महिला ने उल्लेख किया कि द्वेषवश सरपंच ने उसके पति का नाम झूठे प्रकरण में शामिल करवा दिया। जिस दिन सरपंच के साथ मारपीट हुई उसे दिन उसका पति जबलपुर गया हुआ था जिसके प्रमाण भी मौजूद हैं। सरपंच के दबाव में बडवारा पुलिस ने उसके ससुर के साथ मारपीट की और उसके पति को फरार घोषित कर दिया गया।
दर्ज हुआ मामला
अपने परिवार के साथ न्याय की आस लगाए महिला थानों के चक्कर काटती रही लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। बाद में उसने इसकी लिखित शिकायत कलेक्ट्रेट कार्यालय में की इसके बाद मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
कटनी सरपंच ने की महिला के साथ किया दुराचार, शोषण का शिकार हुई महिला के ससुर को बड़वारा पुलिस ने पीटा, उल्टा पीड़िता के पति पर दर्ज किया मामला, एसपी के हस्तक्षेप के बाद महिला थाने में दर्ज हुई एफआईआए, बीस दिन पहले हुई थी घटना…
Related Posts
Add A Comment
Navigate Site
Trending
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Janhitexpress.com. Designed by Best News Website Design Company.

