कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सलैया चौकी पुलिस ने तीन माह से लापता नाबालिक बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहरिया एवं एसडीओपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में सलैया चौकी प्रभारी और पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
सलैया चौकी प्रभारी विनोद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका के पिता ने चौकी सलैया में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत पर चौकी सलैया में अपराध क्रमांक 71/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस लगातार बालिका की तलाश में जुटी हुई थी।
लगातार की गई पतासाजी और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिक बालिका सलैया चौकी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद नाबालिक बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
इस संपूर्ण कार्यवाही चौकी प्रभारी विनोद पांडे प्रधान आरक्षक प्रहलाद आरक्षक घनश्याम की भूमिका रही
इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने सलैया चौकी पुलिस की सराहना की है

