कटनी जिले के बरही में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां स्थित इंफिनिटी जिम में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवक धारदार हथियार लेकर जिम में घुस गए और जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
यह पूरी घटना जिम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पुरानी रंजिश से हुई। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।
वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में धारदार बका और अन्य हथियार लिए जिम के अंदर दिखाई दे रहे हैं।
बलरामपुर ..जंगल में सज रही थी जुए की महफिल, जनपद सदस्य समेत दो गिरफ्तार ..
घटना के दौरान जिम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। संघर्ष के दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है, हालांकि घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में आरोपी बेखौफ अंदाज में हथियार लहराते और हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
दिनदहाड़े जिम जैसे सार्वजनिक स्थान पर हथियारों के साथ घुसकर हमला किए जाने की घटना ने बरही पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंचती है और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस सनसनीखेज घटना से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

